साभार: दैनिक ट्रिब्यून
https://m.dainiktribuneonline.com/article/fear-of-technology-arises-after-pager-explosion/605928 पेजर विस्फोट के बाद उपजा तकनीक का खौफ
![]() |
| दैनिक ट्रिब्यून |
साभार: दैनिक ट्रिब्यून
https://m.dainiktribuneonline.com/article/fear-of-technology-arises-after-pager-explosion/605928 पेजर विस्फोट के बाद उपजा तकनीक का खौफ
![]() |
| दैनिक ट्रिब्यून |
साभार: दैनिक ट्रिब्यून (पिछले दिनों हमारे अखबार दैनिक ट्रिब्यून में एक लेख छपा। थोड़े विस्तृत रूप में यहां चला रहा हूं।)
https://m.dainiktribuneonline.com/article/now-online-games-also-give-relief/599623 अब सुकून देने वाले ऑनलाइन गेम्स भी
ऑनलाइन गेम्स में सुकून की तलाश
केवल तिवारी
ट्सोशल
मीडिया में लगों के ‘गुम’ होने की शिकायतों के साथ ही ‘ऑनलाइन गेम्स’ में बच्चों और
बचपने के खोने की बात भी कही जाती है। गेम्स में बच्चों के डूबे रहने के कई नकारात्मक
पहलू सामने आए हैं। लेकिन इसी स्याह पक्ष में एक श्वेत और सुखद अहसास यह भी है कि अनेक
बच्चे अब ‘कूल गेम्स’ तलाशने लगे हैं। बेशक यह सब भी मार्केट का ही खेल है, फिर भी
आशा की जानी चाहिए कि ‘कूल गेम्स’ कम से कम हिंसक प्रवृत्ति को तो नहीं पनपने देंगे।
ऑनलाइन गेम्स के पूरे परिदृष्य पर एक नजर-
-----------------
मारधाड़। तनाव। जीतने का अजीबोगरीब जुनून। न खाने-पीने की सुध और
न ही समय का ध्यान। ऐसा ही तो होता है ऑनलाइन गेम्स में। ऐसे गेम्स जिनमें बच्चे, किशोर
और युवा डूबे रहते हैं। कभी-कभी तो अधेड़ उम्र के लोगों या बुजुर्गों का भी इन गेम्स
में अटकाव देखा जाता है। इन गेम्स के कारण हो रहे हादसों से कौन नहीं वाकिफ है। टारगेट
इतना खौफनाक होता है कि रूह कांप जाये। कई देशों ने इसीलिए तो इन पर प्रतिबंध भी लगाया।
इसी चिंताजनक स्थिति के बीच कुछ सुखद चीजें भी सामने आ रही हैं। यानी पक्ष एकदम स्याह
ही नहीं है, कुछ श्वेत भी है। और वह श्वेत पक्ष इस कदर धीरे-धीरे धवल हो रहा है कि
नयी पीढ़ी को मानो पुरानी कविता की उन खूबसूरत पंक्तियों की मानिंद नया संदेश दे रहा
हो, ‘नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो।’ असल में तनाव पैदा करने
वाले ऑनलाइन गेम्स के बीच ही अनेक ऐसे खेल भी अब आ रहे हैं जो बहुत कूल हैं। कोई फिक्स
टारगेट नहीं। बैकग्राउंड में शांत सा म्यूजिक चल रहा है, आप एक वस्तु को लेकर आगे बढ़
रहे हैं। साथ में हैं पहाड़, हरे-भरे पेड़, नदियां। उसी तरह जैसे गूगल मैप पर आप डेस्टीनेशन
लगाते हैं, गलत मुड़ गये तो वह आपको उत्तेजित नहीं करता, रीरूटिंग कर देता है। कोई
बात नहीं एक मोड़ गलत मुड़ गये हों तो आगे से आपको रास्ता मिल जाएगा। हालांकि कूल गेम्स
भी बाजार का ही एक नया रूप है और इसमें भी उलझने का उतना ही खतरा बरकार है, लेकिन इसके
खतरे उतने भयावह नहीं हैं। ऐसे ज्यादातर गेम्स में टारगेट नहीं हैं। हिंसा नहीं है।
ये गेम्स अलग-अलग तरह के हैं। किसी में समूह में खेलने का नियम है और किसी में व्यक्तिगत
तौर पर।
गनीमत है कुछ अच्छा भी है
अब कई गेम्स तनाव कम करने के लिए बनाये जाने लगे हैं। घरों में बच्चे
कभी-कभी अपने बड़ों तक तक को सलाह दे डालते हैं कि इस गेम को डाउनलोड कर लीजिए, कुछ
देर खेलिए आनंद आएगा। ऐसे ही गेम का ही एक प्रारूप है जिसमें अगर आपने गूगल खोला, अगर
इंटरनेट नहीं चल रहा हो तो वह आपको कूल रहने की सीख देता है। एक आइकन सामने आ जाएगा।
आप उसको आगे बढ़ाते रहिए। छोटे-छोटे टारगेट आएंगे। नेटवर्क आते ही वह गेम खत्म हो जाएगा।
हालांकि अगर अच्छी प्रैक्टिस नहीं है तो यह गेम भी आपके अंदर झुंझलाहट पैदा कर सकता
है। अगर बात करें विभिन्न गेम्स की तो उनमें से कुछ हिंसक हैं, मसलन-मॉर्टल कॉम्बेट,
कॉल ऑफ ड्यूटी, पबजी, फ्री फायर, शेडो फाइट आदि। इसी तरह कुछ कूल गेम्स हैं जैसे, पियानो
किड्स, ट्रक गेम्स फॉर किड्स, यूनिकॉर्न शेफ, ड्रेसअप, कलरिंग एंड लर्न, लिटिल पांडा,
चिल्ड्रेन्स डॉक्टर, फायर फेरी, द घोस्ट पेपर चेंज, ऑल्टो एडवेंचर, ऑल्टोज ऑडिसीज,
कास्टिंग अवे सिनामोन चैलेंज, आइस एंड सॉल्ट चैलेंज या फिर कुछ हद तक ब्रेन डॉट्स,
कैंडी क्रश।
-----------
अरबों का है कारोबार
पिछले दिनों एक खबर आई कि गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज ने ब्रिटेन
स्थित आईपी-आधारित गेमिंग स्टूडियो फ्यूजबॉक्स गेम्स को 228 करोड़ रुपये में खरीदने
का ऐलान किया है। खरीदने के संबंध में कंपनी की तरफ से बयान आया, 'हम एक आईपी आधारित
वैश्विक गेमिंग व्यवसाय बनाने में बड़ा अवसर देखते हैं, जिसे भारत में हमारे मुख्य
आधार से लाभ मिलेगा।' यह तो एक गेम डील की बात हो गयी। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर
में ऑनलाइन गेम का कारोबार कई सौ खरब डॉलर का है। भारतीय रुपयों के संदर्भ में देखें
तो माना जाता है कि इस वक्त ऑनलाइन गेम्स का कारोबार करीब 2340 करोड़ रुपयों का है।
दिन-प्रतिदिन नये-नये गेम्स आ रहे हैं। इस संबंध में कंपनियों की ओर से रिसर्च करवाई
जाती हैं और जैसा ट्रेंड या पसंद उनके सामने आती है उसी तरह से सॉफ्टवेयर डेवलप कराकर
नये गेम्स बनाए जाते हैं।
---
क्या आप रखते हैं स्क्रीन टाइम का
ध्यान
यूं तो हर वर्ग के लोगों को अपने स्क्रीन टाइम, यानी कितनी देर मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, डेस्कटॉप पर लगे हैं, पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन बच्चों के मामले में इस पर ज्यादा सतर्कता जरूरी है। बेशक कोविड के बाद बच्चों के स्क्रीन टाइम में इजाफा हुआ है। यह जरूरत भी बन गया है, लेकिन फिर भी इसे लिमिटेड करना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक स्क्रीन टाइम बच्चों को सीखने, रचनात्मकता विकसित करने और सामाजिक संपर्क और कनेक्शन का समर्थन करने में मदद करता है। लेकिन बहुत अधिक स्क्रीन टाइम नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। एक शोध के मुताबिक दो से पांच साल के बच्चों के लिए एक घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं होना चाहिए। पांच से 17 वर्ष की आयु तक स्कूल के काम के अलावा दो घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम नहीं होना चाहिए। लेकिन ज्यादातर मामलों में इस समयसीमा की अवहेलना ही होती है। जानकार कहते हैं कि अधिक स्क्रीन टाइम वाले बच्चों में बिना सोचे-समझे खाने और अधिक खाने की आशंका होती है। जब बच्चे स्क्रीन पर होते हैं, तो वे अपने मस्तिष्क से पेट भर जाने के बारे में मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेतों को ग्रहण करने से चूक सकते हैं। कई बच्चे ऐसे मौकों पर जंक फूड खाना पसंद करते हैं। ऐसे में कई विकार पनपने की आशंका रहती है। अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बाद अब हाल ही में स्वीडन ने भी स्क्रीन टाइम के लिए सख्त परामर्श जारी किया है
---------------
मैदान के खेल भी मोबाइल पर
‘इस दौर में मोबाइल ने बचपन को खा लिया, आसमान उदास है कि पतंगें नहीं आतीं।’ किसी शायर की ये दो पंक्तियां सटीक बैठती हैं, उस बचपन पर जो मोबाइल में सचमुच गुम हो गया है। आज अन्य खेलों के अलावा मोबाइल पर वे गेम्स भी उपलब्ध हैं जो मैदान में खेले जाने चाहिए। क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, बेसबॉल, हॉकी, तीरंदाजी जैसे अनेक गेम्स बच्चे मोबाइल या टैब पर खेलते दिख जाते हैं। और तो और किशोरावस्था में पहुंच रहे बच्चे ड्राइविंग भी ऑनलाइन करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक यही बच्चे जब असल जिंदगी में वाहन चलाते हैं तो उनके अवचेतन मन में गेम्स की बातें घूमती हैं और कई बार वे हकीकत की जिंदगी में गलती कर बैठते हैं। मैदान में खेलों की जरूरत का ही एक सुखद नजारा पिछले दिनों चंडीगढ़ में देखने को मिला जब एक सरकारी स्कूल में बच्चों को खेल किट बांटे गए। इसका उद्देश्य बच्चों को मैदान में खेलने के लिए प्रेरित करना था। पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उभरते खिलाड़ियों को उनके कोच सहित स्पोर्ट्स किट्स भेंट की। फाउंडेशन अध्यक्ष संजय टंडन हैं। टंडन यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
---------
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
डॉ. तनुजा कौशल
कंलसटेंट क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट
जानी-मानी क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट
डॉ. तनुजा कौशल कहती हैं कि अति हर चीज की बुरी होती है। उनका कहना है कि ऑनलाइन गेम्स
से बच्चे कुछ चीजें सीखते भी हैं जैसे टीम वर्क, समस्या का समाधान निकालना, तनाव को
कम करना आदि। लेकिन गेम्स में डूबे रहना खतरनाक हो सकता है। डॉ. तनुजा ने कहा कि
हम सबको स्क्रीन टाइम का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण
बच्चों में कई विकार आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मनोवैज्ञानिक डॉक्टरी भाषा में
इसे ‘अटेंशन डेफिसिट हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर’ (एडीएचडी) कहते हैं। इसके अलावा वर्चुअल
ऑटिज्म की आशंका भी बनी रहती है। यह कोई प्रत्यक्ष बीमारी नहीं होती, लेकिन इसमें लक्षण
अजीबोगरीब होते हैं जैसे बच्चा किसी से बात न करे, वह अत्यधिक रोशनी बर्दाश्त न कर
पाए, वह चिड़चिड़ा हो जाए, वगैरह-वगैरह। इसके अलवा एंजाइटी, डिप्रेशन, आंखों में रोशनी
की समस्या, एडिक्शन जैसे दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। डब्ल्यूएचओ इसे गेमिंग डिसऑर्डर
की बीमारी के रूप में परिभाषित कर चुका है। डॉ. तनुजा ने आगाह किया कि ऑनलाइन गेम्स
में डूबा बच्चा साइबर बुलिंग का भी शिकार हो सकता है।
यह पूछने पर कि आज के समय में गेम्स
पर पूरी तरह प्रतिबंध तो लगाया नहीं जा सकता, अभिभावक क्या करें, डॉ तनुजा ने कहा,
पहले हमें बच्चों को स्वस्थ तरीके से चीजों को समझाना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि
हेल्दी उपाय बेहद जरूरी हैं। शॉपिंग पर चले जाना, बाहर खाने जाना आदि अनहेल्दी
उपाय हैं। उन्होंने कहा कि अपनी 'बला' टालने के लिए हम खुद ही बच्चों को जाने-अनजाने
स्क्रीन टाइम में धकेल देते हैं। 'इलाज से बेहतर रोकथाम है' मुहावरे का हवाला देते
हुए डॉ तनुजा कौशल ने कहा कि हम बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। उनके साथ खेलें।
अगर उन्हें ऑनलाइन गेम्स की अनुमति दें भी तो वह फिक्स टाइम के लिए हो और उन पर नजर
रखी जाए। उनके अभिभावक उनके साथ संगीत सुनें, हंसी-मजाक भी करें। पैरेंटिंग टिप्स
पर चर्चा करते हुए डॉ. तनुजा ने कहा कि हद से ज्यादा नियंत्रण भी बच्चों को बिगाड़
देती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नियम बनाए जाने जरूरी हैं जैसे कि घर में 'गेमिंग
फ्री जोन' हों। उदाहरण के लिए बेडरूम में बच्चा गेम न खेले, खाना खाते वक्त बच्चा गेम
न खेले। बच्चों को डायरी लेखन की ओर भी आकृष्ट करना एक बेहतरीन तरीका है। बच्चा दिनभर
की गतिविधियों या स्कूल एक्टिविटी को डायरी में लिखे, उसे समझे। डॉ. तनुजा ने एक
और बात पर गौर करने की जरूरत पर बल दिया कि आजकल छोटे बच्चे जब खाना खाते वक्त आनाकानी
करते हैं या कभी परेशान करते हैं तो कई पैरेंट्स उन्हें मोबाइल पकड़ा देते हैं, उन्होंने
कहा कि ऐसे तो हम खुद ही बच्चे को गर्त में धकेल रहे हैं। इससे बेहतर है कि उसे पसंद
का खाना खिलाया जाये। कई बार बच्चों संग बच्चा बनकर रहा जाये। उसे स्वस्थ माहौल दिया
जाये।
केवल तिवारी
सावन से संबंधित अनेक गीत हैं। मुहावरे हैं। सावन शब्द मन में आते ही रिमझिम फुहार, हरियाली और भी कई बातें मसलन, नाचे मन मोरा...। सावन की ये मस्ती आदि चीजें मन में उमड़ती-घुमड़ती हैं। सावन बीत गया, भादो भी बीत ही गया, लेकिन कुदरती नजारा ऐसा है, मानो सावन शुरू हो रहा हो। ये देखकर मन में आता है कि क्या हिंदी महीनों के नाम बदल दें। हास्य विनोद। ऐसा कर दें तो फसल को हो रहे नुकसान का क्या? मैं नाम बदलने को कह रहा हूं लेकिन अनेक लोग होंगे जिन्हें शायद नाम ही पता न हों। चलिए पहले इनके नाम जान लें।
चैत्र
वैशाख
ज्येष्ठ
सावन
भादो
कुआर (उत्तराखंड में इसे असोज भी कहते हैं)
कार्तिक
अगहन (कहीं मंगशीर या मार्गशीष भी कहते हैं।)
पौष
माघ
फाल्गुन
यूं तो सतही तौर पर 12 महीनों में दो ऋतुएं यानी सर्दी और गर्मी होती हैं, लेकिन भारतीय परिप्रेक्ष्य में देखें तो कुल 12 महीनों में 6 ऋतुएं होती हैं। हमारी माता जी ने इनको याद करने का एक फार्मूला बताया था, चैत्र - वैशाख ग्रीष्म ऋतु... सावन भादो बरखा ऋतु आदि। मौसम चक्र इस कदर बरस रहा है कि फसल कटने के सीजन में बारिश हो रही है।
अब मौसम के नये मिजाज में सावन को भादो और भादो को सावन कर दें तो कैसा रहे। मौसम चक्र बदल रहा है, समय बदल रहा है। फसल चक्र को भी बदलने की बात हो रही है। बदलाव तो अवश्यंभावी है। होकर रहेगा। अब दिन, वार और महीनों के नाम तो नहीं ही बदलेंगे।
फिल्मी जगत में हिट रहा है सावन
भले कितने बदलाव आए हों, लेकिन भारतीय फिल्म जगत में सावन हमेशा हिट रहा है। कुछ गीत तो आपको भी पता होंगे। मसलन
सावन का महीना पवन करे सोर
आया सावन झूम के
सावन के झूले पड़े
कुछ कहता है ये सावन
अब के सजन सावन में
लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है
रिमझिम गिरे सावन
सावन को आने दो
हाय हाय ये मजबूरी
मैं प्यासा तू सावन वगैरह वगैरह
सावन पर अनेक मुहावरे और लोकोक्तियां भी हैं। आप जानते ही हैं। जैसे सावन के अंधे को हरा... सावन हरे न भादो सूखे आदि।
साभार : दैनिक ट्रिब्यून
केवल तिवारी
केवल तिवारी
![]() |
| अंब में हम तीन |
केवल तिवारी
पिता का पत्र पुत्र के नाम
केवल तिवारी
यूं तो हर पर्व और त्योहार हमें कुछ न कुछ संदेश देते हैं। फिर भी मानवीय गुण दोष ऐसे होते हैं कि हम इन संदेशों को या तो आत्मसात नहीं कर पाते या फिर जल्दी भूल जाते हैं। ऐसा क्यों होता है, हम थोड़ा आत्ममंथन करेंगे तो कुछ समझ पाएंगे। अब बात करें उत्तराखंड की तो पहाड़ तो गजब संदेश देते हैं। आप पहाड़ पर चढ़ेंगे तो आपको थोड़ा सा झुककर चलना पड़ेगा। झुककर धीमी गति से चलने पर मंज़िल मिलेगी। इसी धीमी गति या पहाड़ का संदेश यहां की नृत्य और गायन शैली में है। होली के गीत हों या फिर झोड़ा, चांचरी जरा याद कीजिए कितने सुरीले अंदाज में ये गीत और नृत्य हमें सुहाते हैं। इसी महान परंपरा का ही एक रूप है हरेला का पर्व।
जी रये, जागि रये, तिष्ठिये, पनपिये, दुब जस हरी जड़ हो, ब्यर जस फइये, हिमाल में ह्यूं छन तक, गंग ज्यू में पांणि छन तक, यो दिन और यो मास भेटनैं रये, अगासाक चार उकाव, धरती चार चकाव है जये, स्याव कस बुद्धि हो, स्यू जस पराण हो। अर्थात तुम जीते रहो और जागरूक बने रहो, हरेले का यह दिन-बार आता-जाता रहे, वंश-परिवार दूब की तरह पनपता रहे, धरती जैसा विस्तार मिले आकाश की तरह उच्चता प्राप्त हो, सिंह जैसी ताकत और सियार जैसी बुद्धि मिले, हिमालय में बर्फ रहने और गंगा यमुना में पानी बहने तक इस संसार में तुम बने रहो…। साथ ही मेल मुलाकात करते रहो।
आज के व्यस्त जीवन में भले मेल मुलाकात का समय कम हो, लेकिन हम सोशल मीडिया पर तो बिना गणित लगाये, बिना तोल मोल करे संवाद बनाए रख सकते हैं। हरेला पर्व प्रकृति को सहेजने का भी संदेश देता है। पहाड़ के लोगों से ज्यादा प्रकृति को कौन समझ सकता है। लेकिन आज अनेक लोगों ने नासमझ बनने का बीड़ा उठा रखा है। गाड़ गधेरे भी अतिक्रमण की जद में आ गए हैं। परिणाम सबके सामने है। ये सब बातें ऐसी हैं जो हम सब जानते हैं। बस त्योहारों की भांति एक चर्चा जरूरी है। आप सबको हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें। अपनों से खूब बातें कीजिए। सीधे नहीं तो आभासी दुनिया के जरिए ही सही। जय हो
केवल तिवारी
इन दिनों मेरे बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। करीब एक पखवाड़े पहले, रात में घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक स्लिप कर गयी और पैर में चोट लग गई। रात को ही आफिस में अपने साथी और पड़ोस में रहने वाले सुनील कपूर को लेकर GMCH 32 अस्पताल गया। एक्स-रे करवाया गया। एमरजेंसी में डॉक्टर ने कहा कि फ्रैक्चर नहीं है। एक हफ्ता रेस्ट करो, ठीक हो जाओगे। बिस्तर पर ही रहना। मैंने कहा, डॉक्टर साहब आफिस तो जाना पड़ेगा, दिनभर घर रहता हूं, शाम की ड्यूटी है, बोले छुट्टी मिलने में दिक्कत हो तो बताओ, प्लास्टर चढ़ा देता हूं। मैंने कहा, जरूरत हो तो चढ़ा दीजिए, मैं मैनेज कर लूंगा। वह बोले, जरूरत नहीं। पेन किलर लिख देता हूं। हमने पूछा, कल ओपीडी में आना होगा, वह बोले, जरूरत नहीं। रात तीन बजे घर आए, सूजन बढी थी। खैर किसी तरह सो गए। अगली सुबह बच्चों के शेखर मामा जो उत्तराखंड से official काम से आए थे, को लुधियाना, अमृतसर आदि जगह जाना था। वह तैयार हुए ही थे कि उनके कमर, पेट के आसपास भयानक दर्द उठने लगा। मैं बहुत लाचारी महसूस कर रहा था। फिर उनके छोटे भाई भास्कर यानी राजू को बुलाया गया। उस दिन राजू के office में बड़ा इवेंट था। थोड़ी देर बाद वह अपनी पत्नी प्रीति के साथ आ गये। आसपास के अस्पतालों में दिखाया। खैर, इलाज तो ज्यादा नहीं हुआ, अलबत्ता मर्ज का पता चल गया। मैं शाम को office चला गया। हमारी समाचार संपादक मीनाक्षी मैडम ने कहा कि छुट्टी ले लेते। उन्होंने कुछ डॉक्टरी सलाह भी दी। खैर... मित्रों - सूरज, नरेन्द्र, जतिंदरजीत, विवेक, सुनील आदि के सहयोग से रुटीन लाइफ चलने लगी, लेकिन पैर की सूजन कम नहीं हुई। तमाम सलाहों के मुताबिक पहले तीन दिन बर्फ़ फिर गर्म पानी से सिकाई भी की। पत्नी भावना घबराने लगी। अंततः करीब दस दिन बाद फिर अस्पताल गया। मित्र मुकेश अटवाल की मदद से उसी अस्पताल में दिखाया। प्लास्टर कक्ष में तेजेन्द्र जी और सुभाष जी ने मदद की। डॉक्टर से रायशुमारी के बाद तय हुआ कि प्लास्टर लगना चाहिए। उसी दिन लग जाता तो अच्छा था। लाइट वेट प्लास्टर का सामान मंगवाकर पैर में लग गया। आदतन मेरा मन बहुत व्यथित हो गया। अनेक काम पेंडिंग थे। कुछ दिन पहले लखनऊ से लौटा था, भाभी जी के दोनों घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। भाई साहब के भी कमर में चोट है। भतीजी कन्नू work from home कर रही है, दिक्कतें और भी हैं। जीवन की आपाधापी ऐसी कि लखनऊ से हफ्ते भर बाद ही लौट आना पड़ा। मैंने इसी माह 18-19 को फिर एक चक्कर लखनऊ जाने की सोची थी। लेकिन हो कुछ और गया। अब इन तमाम परेशानियों के बीच सवाल यही कि सोच को सकारात्मक कैसे रखा जाए। कुछ सवाल कुछ मंथन और कुछ विचार निम्नलिखित हैं -
1- सबसे पहले मैंने बाइक की रफ्तार क्यों बढाई जब कुत्ते पीछे पड़े, जबकि मैं औरों को समझाता हूं कि ऐसे में भागा मत करो।
2- अनेक पेंडिंग कामों को लेकर मन में रात रात भर मंथन क्यों चलता रहता है।
3- शेखर दा को अचानक परेशानी क्यों आई।
4- क्या भक्ति, आस्था में कोई कमी, या गलती हो गई है।
और भी कई सवाल।
ऐसे अनेक सवालात पर मैं बैठ गया अपनी डायरी लिखने। डायरी लेखन मेरे लिए ईश्वर से सीधा संवाद है। लिखते लिखते या यूं कहें ईश्वर से संवाद के दौरान कुछ बातें मन में आईं। उनके जिक्र से पहले बता दूं कि इन्हीं दिनों ईजा (माताजी) सपने में आईं। एक खौफनाक पक्षी किसी जानवर को मुंह में दबाकर उड़ रहा है और मुझे खूंखार नजरों से देख रहा है। तभी माता जी मुझे एक कोने में ले जाती है और एक कपड़े से ढकते हुए मुझे उस खौफनाक पंछी की नजरों से बचा लेती है।
इस सपने के मायने मुझे नहीं पता, लेकिन ईश्वर संवाद के दौरान कुछ बातें साफ हुईं।
1- हादसे, हारी-बीमारी भी part of life है। बस जरूरत है सोच समझकर चलने की।
2- कुत्तों के भौंकने पर सावधानी जरूरी है, घबराहट नहीं।
3- मेरी यह आदत तो अच्छी है कि मैं जरा सी दूरी तक भी बाइक से जाता हूं तो हेलमेट पहनना नहीं भूलता। उस दिन भी हेलमेट नहीं पहना होता तो सिर पर चोट लग सकती थी।
4- ईश्वर भक्ति और आस्था, विश्वास अच्छी बात है। ईश्वर कभी बुरा नहीं करता। उसके आशीर्वाद से ही बड़ी दशा टल गई।
5- लखनऊ फिर जाना होगा, तब तक भाभी जी, भाई साहब का स्वस्थ्य काफी सुधर चुका होगा।
6- अच्छा हुआ शेखर दा को घर रहते ही तकलीफ हुई, कहीं लुधियाना के रास्ते में होता तो?
7- कुछ पेंडिंग काम के पूरा होने का अभी समय नहीं आया होगा।
8- सपने में ईजा, यानी मातृभूमि में जाने का कार्यक्रम बनाने का संकेत।
9- भविष्य में ज्यादा सचेत रहने, विचारों को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत।
कुछ सीख, कुछ विचार, कुछ किंतु परंतु, कुछ ये कुछ वो। ईश्वर सब ठीक रखे। तीन हफ्ते बाद प्लास्टर कटते ही नयी योजनाएं बनेंगी। जय हो।
केवल तिवारी
ये जीवन, ये नव्यता, ये घर और ये परिवार
ये सफर, ये दुश्वारियां और अपना घरबार
चल पड़े थे सफर पर, ट्रैक पर थे अवरोध
धवल के आईसर सफर पर दिखा जीवन का शोध।
जो ठान लो कुछ तो
पिछले दिनों छोटे बेटे धवल को अपने स्कूल द ट्रिब्यून स्कूल (The Tribune School) की ओर से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान यानी Indian Institute of Science Education and Research (IISER, Bhopal यानी आईसर भोपाल) में एक कार्यक्रम में जाने का मौका मिला। असल में करीब एक माह पहले स्कूल से इस संबंध में सूचना मिली और कहा गया कि यदि इच्छुक हैं तो ऑनलाइन फॉर्म भर दें। पहले मन में कुछ किंतु-परंतु उठे, लेकिन जब धवल ने इच्छा जाहिर की तो मैंने तुरंत हामी भर दी। भोपाल पहुंचकर धवल को बहुत कुछ नया सीखने को मिला, जीवन की आपाधापी की पहचान हुई और हम दोनों ने परिवार में मिलन का ‘नवल’ अनुभव भी किया। विस्तार से बिंदुवार पूरा वृतांत सामने रखता हूं।
महान है भारतीय रेलवे और महान हैं ट्रेन ट्रैक पर बैठने वाले आंदोलनकारी
जब भोपाल जाने का मन बना लिया तो सबसे पहले रिजर्वेशन कराना जरूरी था क्योंकि तत्काल में भी मिलना मुश्किल हो जाता है। सीटें फुल दिखाने का जो रेलवे का खेल है, वह भी इस दौरान समझ में आया। आईसर में सेमिनार 6 मई से था, मुझे पांच को पहुंचना था। मैंने अंबाला से भोपाल की ट्रेन में धवल के साथ रिजर्वेशन कराया। वापसी का दिल्ली तक सेकेंड सिटिंग में कराया। भोपाल जाने से एक दिन पहले रेलवे का मैसेज आया कि ट्रेन नाभा से लेकर दिल्ली के सब्जीमंडी तक के स्टेशनों पर नहीं जाएगी। पहले तो मैसेज का मतलब समझ में नहीं आया। ऑफिस में मित्र नरेंद्र, जतिंदरजीत एवं सूरज से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन या तो दिल्ली से पकड़नी पड़ेगी या फिर टिकट कैंसल कराना पड़ेगा। टिकट कैंसल का मतलब पूरा पैसा कटना। 139 पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं। गूगल पर रेलवे का पुराना रूट ही दिख रहा था। बेशक रेलवे ने ट्रेन डायवर्जन का कारण नहीं बताया, लेकिन मैं समझ रहा था कि पटियाला के पास राजपुरा में ट्रेन ट्रैक पर कुछ आंदोलनकारी बैठे हैं। मैं समझ नहीं पाया कि करूं क्या? कुछ ने बताया कि संबंधित स्टेशन पर अगर सीट नहीं ली गयी तो टीटीई उसे कैंसल कर किसी और को दे देते हैं। फाइनली वसुंधरा में रावत जी से बात की उन्होंने कहा कि अगर टिकट ऑनलाइन बुक किया है तो वहीं लॉगइन कर बोर्डिंग फ्रॉम न्यू डेल्ही यानी नयी दिल्ली से बैठने का ऑप्शन क्लिक कर दें। गनीमत है कुछ दिक्कतों के बाद यह हो गया। मैं और धवल अगली शाम सात बजे दिल्ली पहुंच गये थे। ट्रेन का समय था रात 8:40 बजे, लेकिन यह आई रात एक बजे। धवल इंतजार में तब तक बेहाल हो चुका था। संबंधित वीडियो साझा कर रहा हूं। खैर किसी तरह धवल को आईसर भोपाल पहुंचाया। वापसी में भी ट्रेन पांच घंटे विलंब से आई और पूरे रास्ते लोगों से यही अपील करता रहा कि यह रिजर्वेशन डिब्बा है, लेकिन कुछ लोग लड़ने पर उतारू थे, पर मानने को राजी नहीं हुए। इसी तरह एक हफ्ते बाद मेरा और धवल का टिकट था। एक महीने पूर्व जब टिकट कराया था तो 14 वेटिंग था। जिस दिन आना था तीन घंटे पहले पता चला कि रिजर्वेशन कनफर्म नहीं हुआ। मैं परेशान हो गया। अकेला होता तो जनरल में भी आने की हिम्मत कर लेता, लेकिन बच्चा साथ था। एक दिन बाद से उसकी परीक्षाएं थीं। नवल जी बोले कि तत्काल में देखते हैं। दिल्ली तक की कई ट्रेन देखीं, तत्काल भी वेटिंग। फिर नवल जी ने बताया कि एक प्रीमियम तत्काल भी होता है। मैंने अनुरोध किया कि कृपया तुरंत देखें। एक ट्रेन में मिला। थर्ड एसी का तीन हजार रुपया किराया दिखाया। मैंने कहा कर दीजिए। वे बोले, एक-दो ट्रेन और देख लेते हैं। जब नहीं मिली तो वापस उसी ट्रेन पर आए, पता चला कि इस बीच वह टिकट 3300 के करीब का हो चुका है। मरता क्या न करता। साढ़े छह हजार के दो टिकट लिए और किसी तरह दिल्ली पहुंचे और वहां से बस पकड़कर चंडीगढ़। जै हो रेलवे की और जै हो ट्रैक पर बैठने वालों की। सफर के दौरान सेहत संबंधी कुछ परेशानियां भी आईं, लेकिन अंतत: सब ठीक हो गया। इस दौरान कुछ देर भतीजी कन्नू और दीदीयों- प्रेमा दीदी एवं शीला दीदी से बातचीत से भी थोड़ा सुकून मिला।
… पर धवल को आईसर का कार्यक्रम बहुत भाया और फिर हम दोनों का परिवार का ‘नवल’ मिलन
तमाम दुश्वारियों के बावजूद धवल जब आईसर भोपाल पहुंचा तो इसे उसका कैंपस बहुत भाया। हॉस्टल रूम और साथी भी अच्छा था। उसने तुरंत वीडियो कॉल के जरिये अपनी मम्मी और भाई को यह बात बताई। उसे छोड़कर मैं दिल्ली आ गया। वह अक्सर वैज्ञानिक प्रयोगों की वीडियो और फोटो भेजता। भोजन मैन्यू के बारे में बताता। कई नयी चीजों का भी उसने अनुभव लिया और हॉस्टल लाइफ को भी समझा। उसे आनंदित देखकर लगा कि इस जानकारीपरक जीवन के आगे परेशानियां गौण हैं। मैं तो दिल्ली आ चुका था, लेकिन इस बीच डॉ. नवल लोहानी जी उससे लगातार बातचीत करते रहे। बता दूं कि नवल जी मेरी पत्नी भावना की बुआ के बेटे हैं। भोपाल में ये तीन भाई रहते हैं। कमल जी, नवल जी और दीपक जी। कमल जी से मेरा ज्यादा परिचय नहीं है, लेकिन नवल जी और दीपक जी से अनेक बार मिलना हुआ है। नवल जी बेहद विनम्र, शांत और अपनापन बनाए रखने वाले व्यक्ति हैं। दीपक जी लिखने-पढ़ने के शौकीन हैं। उनके साथ कुछ साहित्यिक चर्चाएं भी हो जाती हैं। वापसी वाले दिन मैं पहले नवल जी के यहां पहुंचा। फिर उन्हीं की कार में आईसर गया। हमारे साथ उनका बेटा वरद भी था। नन्हा वरद हंसमुख और चंचल स्वभाव का है। बच्चों के साथ बातें करने में जो आनंद आता है वह वरद के साथ आया। वरद का पड़ोसी दोस्त कनिष्क से भी खूब बातें हुईं। धवल को लेकर आए। इससे पहले फोन पर हुई बातचीत के आधार पर धवल की प्रतिक्रिया आई थी, ‘नवल मामा तो कितना प्यारा बोलते हैं।’ वरद की मम्मी, मौसी, नानी और पड़नानी से मुलाकात हुई। सब लोग बेहद हंसमुख। दीपक जी के परिवार से भी अच्छी बातचीत हुई और इन लोगों से बातों-बातों में बुआजी की भी खूब याद आई। बुआ कुमाऊंनी और हिंदी को मिक्स कर बोलती थीं। मेरी माताजी के साथ भी उनकी अच्छी बातचीत थी। कोविड के दौरान वह इस दुनिया से चल बसीं। वह अक्सर मेरी पत्नी भावना से कहती थीं कि भोपाल घूमने आओ। एक बार तो उनहोंने गुस्से में कह दिया जब मैं मर जाऊंगी तब आना। उनकी यादें शेष हैं। खैर… इस दौरान पूरे परिवार के बीच बातचीत। परिवार के लोगों के बारे में बातचीत और दीपक जी के बच्चों से बात करना अच्छा लगा। कुछ फोटो यहां साझा कर रहा हूं।