191 देशों की यात्रा के अनुभवों से मिला साहस, संकल्प और विश्वबंधुत्व का संदेश; ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत हुआ पौधरोपण
सर्वेश कुमार सोनी
(अध्यक्ष- भारतीय योग परिषद, लखनऊ)
भारतीय योग परिषद, लखनऊ के कार्यालय में विश्व के 191 देशों की साइकिल यात्रा करने वाले प्रसिद्ध साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी विश्व यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों, संघर्षों, चुनौतियों और प्रेरणादायी संस्मरणों को साझा किया। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों को साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और विश्वबंधुत्व की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में मैंने (भारतीय योग परिषद के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सोनी ने) सोमेन देबनाथ जी से उनकी ऐतिहासिक विश्व यात्रा, यात्रा के दौरान आई कठिनाइयों, विभिन्न देशों की संस्कृति तथा जीवन के अनुभवों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। इसी क्रम में वैदिक मित्र न्यास के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्त ने भी उनसे संवाद करते हुए उनकी यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न किए। वैदिक मित्र न्यास की ट्रस्टी श्वेता गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर विभा वाणी इंडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. वी.पी. सिंह एवं डॉ. अनूप चतुर्वेदी की गरिमामयी सहभागिता रही। साथ ही K Health and Fitness Care Foundation के अध्यक्ष श्री कुनाल वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमती तनवीर फातिमा एवं नुजहत जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान A.K. Help Foundation की अध्यक्ष नीलू पाण्डेय ने सोमेन देबनाथ जी को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसी क्रम में J.P. Memorial की अध्यक्ष योगिता मिश्रा ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सोमेन देबनाथ जी से पौधरोपण भी कराया गया। इस पहल के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
सोमेन देबनाथ जी की 191 देशों की साइकिल यात्रा साहस, संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का उल्लेखनीय उदाहरण है। संवाद के दौरान उनकी यात्रा के अनुभवों ने यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उनकी यात्रा विभिन्न देशों की संस्कृतियों को समझने, लोगों से जुड़ने तथा विश्व में शांति, सद्भाव और मानवीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायी माध्यम है।
इस अवसर पर भारतीय योग परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, फिटनेस ट्रेनर निधि रस्तोगी तथा संतोषी वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त बालीजी फिटनेस सेंटर के ट्रेनर श्री आशुतोष कश्यप, शाश्वत चिकित्सा से जुड़े योगाचार्य श्री रवि शुक्ला, श्री अभिषेक मिश्रा तथा अनेक छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सोमेन देबनाथ जी के संघर्षपूर्ण यात्रा-वृत्तांत को प्रेरणादायी बताते हुए उनके साहस, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। संवाद के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण, निरंतर प्रयास और सामाजिक उत्तरदायित्व अपनाने की प्रेरणा मिली। वहीं, पौधरोपण गतिविधि ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि साहसिक संकल्प व्यक्ति को विश्व से जोड़ता है, प्रेरणादायी अनुभव समाज को नई दिशा देते हैं और प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भारतीय योग परिषद, लखनऊ में आयोजित यह विशेष संवाद प्रेरणा, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता का सार्थक संगम बना।



No comments:
Post a Comment